भारत रत्न विजेता सूची अभी तक - Bharat Ratna Award Winners List (1954-2019)

भारत रत्न विजेता सूची अभी तक - Bharat Ratna Award Winners List (1954-2019)

डॉ. सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन : 1954 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित. डॉ. राधाकृष्‍णन भारत के दूसरे राष्‍ट्रपति थे.

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी : 1954 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित राजगोपालाचारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और अंतिम गवर्नर जनरल थे.

डॉ. चन्द्रशेखर वेंकट रमन : 1954 में  वेंकट रमन को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया था. वह नोबेल पुरस्कार विजेता और भौतिकशास्त्री थे.

डॉ. भगवान दास : 1955 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किए गए भगवान दास स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लेखक थे.

सर डॉ. मौक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या : 1955 में विश्वेश्वरय्या को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. वह सिविल इंजीनियर और मैसूर के दीवान थे.

पं. जवाहरलाल नेहरू : 1955 में  देश के प्रथम प्रधानमंत्री, लेखक और स्वतंत्रता सेनानी को भारत रत्न से सम्‍मानित किया गया.

गोविंद वल्लभ पंत: 1957 में गोविंद वल्लभ पंत को भारत रत्न दिया गया. वह स्वतंत्रता सेनानी, उप्र के पहले मुख्यमंत्री और देश के दूसरे गृहमंत्री थे.

डॉ. धोंडो केशव कर्वे : 1957 में भारत रत्न से सम्मानित हुए केशव कर्वे शिक्षक और समाज सुधारक थे.

डॉ. बिधान चन्द्र राय : 1958 में भारत रत्न से  सम्मानित किया गया. वह चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री थे.

पुरुषोत्तम दास टंडन : 1961 में  भारत रत्न से  सम्मानित किए गए पुरुषोत्तम दास टंडन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शिक्षक थे.

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद : 1961 में भारत रत्न से  सम्मानित किए गए. वह देश के प्रथम राष्ट्रपति, स्वतंत्रता सेनानी और विधिवेत्ता थे.

डॉ. जाकिर हुसैन : 1963 में जाकिर हुसैन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया. वह देश के तृतीय राष्ट्रपति थे.

डॉ. पांडुरंग वामन काणे : 1963 में भारतविद और संस्कृत के विद्वान पांडुरंग वामन काणे को भारत रत्न से सम्मानित किया गया.

लाल बहादुर शास्त्री : 1966 में देश के तीसरे प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया.

इंदिरा गांधी : 1971 में देश की चौथी प्रधानमंत्री को भारत रत्न से सम्मानित किया गया.

वराहगिरी वेंकट गिरी : 1975 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित. वराहगिरी वेंकट गिरी देश के चौथे राष्ट्रपति और श्रमिक संघवादी थे.

के. कामराज : 1976 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित. वह स्वतंत्रता सेनानी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थे.

मदर टेरेसा : 1980 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. मदर टेरेसा नोबेल पुरस्कार विजेता, कैथोलिक नन और मिशनरीज़ संस्थापक थीं.

आचार्य विनोबा भावे : 1983 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाज सुधारक विनोबा भावे को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

खान अब्दुल गफ्फार खान : 1987 में गफ्फार खान को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. वह स्वतंत्रता सेनानी थे.

मरुदुर गोपाला रामचन्दम : 1988 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. गोपाला रामचन्दम अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थे.

डॉ. भीमराव अम्बेडकर : 1990 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित. भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान के वास्तुकार, राज‍नीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे.

नेल्सन मंडेला : 1990 में मंडेला को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. वह नोबेल पुरस्कार विजेता और रंगभेद विरोधी आंदोलन के नेता थे.

राजीव गांधी : 1991 में देश के सातवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

सरदार वल्लभ भाई पटेल : 1991 में देश के पहले गृहमंत्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

मोरारजी भाई देसाई : 1991 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. वह देश के पांचवें प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी थे.

मौलाना अबुल कलाम आजाद : 1992 में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा : 1992 में देश के जाने माने उद्योगपति  को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

सत्यजीत रे : 1992 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.  वह फिल्म निर्माता और निर्देशक थे.

एपीजे अब्दुल कलाम : 1997 में देश के 11वें राष्ट्रपति और वैज्ञानिक को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

गुलजारीलाल नंदा : 1997 में   भारत रत्‍न से सम्‍मानित. गुलजारीलाल नंदा स्वतंत्रता सेनानी थे और दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे थे.

अरुणा आसिफ अली : 1997 में  भारत रत्‍न से सम्‍मानित. वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे.

एमएस सुब्बालक्ष्मी : 1998 में शास्त्रीय संगीत गायिका को भारत रत्न से सम्‍मानित किया गया.

सी. सुब्रमण्यम : 1998 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कृषि मंत्री को भारत रत्न से सम्‍मानित किया गया.

जयप्रकाश नारायण : 1998 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. जेपी स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ थे.

पंडित रविशंकर : 1999 में सितार वादक रविशंकर को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

अमर्त्य सेन : 1999 में नोबेल पुरस्कार विजेता और अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

गोपीनाथ बोरदोलोई : 1999 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. वह स्वतंत्रता सेनानी और असम के मुख्यमंत्री थे.

लता मंगेशकर : 2001 में गायिका लता मंगेशकर को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

उस्ताद बिस्मिल्ला खां : 2001 में शहनाई वादक बिस्मिल्ला खां को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

पंडित भीमसेन जोशी : 2008 में शास्त्रीय गायक भीमसेन जोशी  को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

सचिन तेंडुलकर : 2014 में भारतीय क्रिकेटर सचिन को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

सीएनआर राव : 2014 में जाने-माने वैज्ञानिक व केमेस्ट्री के विशेषज्ञ सीएनआर राव को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी : 2014 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. अटल बिहारी वाजपेयी जाने-माने राजनेता, 10वें प्रधानमंत्री, कवि और पत्रकार थे.

पं. मदनमोहन मालवीय : 2014 में शिक्षाविद और समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया

प्रणब मुखर्जी : पूर्व राष्ट्रपति और राजनेता  (2019)

नानाजी देशमुख : भारतीय समाजसेवी और जनसंघ नेता (2019)

भूपेन हजारिका : गायक (2019)

No comments:

Post a Comment