DNA AND RNA से सम्बन्धित अध्ययन



          🌟 विषय = जीव विज्ञान🌟
           🌟 टॉपिक=DNA RNA🌟

हम जानते हैं कि जीव का शरीर कोशिका द्वारा निर्मित होता है कोशिका जीवन की रचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है

जीवो की कोशिका में दो प्रकार के न्यूक्लिक अम्ल पाए जाते हैं डीएनए तथा आरएनए

पहले डीएनए की बात करते हैं -

डीएनए कोशिका के केंद्र में पाया जाने वाला पदार्थ है जिस पर अनुवांशिक सूचनाएं होती हैं डीएनए के खंड को जीन कहते हैं

वैसे तो कोशिका का केंद्रक डीएनए हिस्टोन तथा नोनहिस्टोन नामक प्रोटीन से मिलकर बना होता है जिसे हम गुणसूत्र कह देते हैं

इसकी संरचना इस प्रकार की होती है जैसे किसी बांस की बनी हुई सीढ़ी को हमने रस्सी की तरह मोड़ दिया हो

इसमें प्रत्येक जीव की अनुवांशिक सूचनाएं होती हैं जिसके कारण उसकी आने वाली सभी पीढ़ियां ठीक उसी प्रकार बनती हैं इसे ही हम अनुवांशिकता कहते हैं अर्थात अनुवांशिकता का आधार डीएनए है

डीएनए का सबसे बड़ा गुण यह है कि इसका डुप्लीकेशन होता है अर्थात यह 1 से 2 में कन्वर्ट हो सकता है यह प्रक्रिया अर्ध संरक्षी होती है इसके इसी गुण के कारण कोशिका विभाजन तथा जनन की क्रियाएं होती हैं

डीएनए की आणविक संरचना -

डीएनए एक दुई कुंडली संरचना होती है जिसके दोनों और पेंटोस शर्करा लगी होती है जिसका नाम डी ऑक्सी राइबोज होता है इसमें फ्यूरीन और पिरिमीडीन नामक दो प्रकार के नाइट्रोजन क्षारक होते हैं जो साइटोसिन थायमिन तथा एडीनीन गुआनिन के रूप में रहते हैं तथा फास्फोरस जुड़ा होता है

सभी जीवो में इसकी द्वीकुंडली संरचना होती है परंतु विषाणु में यह द्वि कुंडलिक अथवा एक कुंडलिक हो सकता है

इसका सबसे पहला व्यावहारिक मॉडल वाटसन और क्रिक ने दिया था जिसके लिए उन को नोबेल प्राइज मिला था

आर एन ए इसका पूरा नाम राइबोन्यूक्लिक एसिड है यह डीएनए द्वारा निर्मित होता है तथा सदैव एकल हेलीकल फॉर्म में होता है अर्थात सिंगल स्टैंड( एक लड़)
यह प्रोटीन निर्माण में भाग लेता है यह तीन प्रकार का होता है

 संदेशवाहक r.n.a. यह केंद्रक में डीएनए द्वारा निर्मित होता है लेकिन तुरंत कोशिका द्रव्य में आ जाता है इसलिए अगर यह प्रश्न पूछा जाए की केंद्रक में कौन सा न्यूक्लिक अम्ल पाया जाता है तो उसका उत्तर होगा मात्र डीएनए पाया जाता है

राइबोसोमल आरएनए यह r.n.a. राइबोसोम पर उपस्थित होता है जो प्रोटीन निर्माण के लिए रहता है

स्थानांतरण r.n.a. यह भी कोशिका द्रव्य में होता है तथा आवश्यक अमीनो अम्लों को राइबोसोमल आरएनए पर पहुंचाता है

डी एन ए तथा आर एन ए में अंतर -

डीएनए मे नाइट्रोजन क्षारक एडिनील , गुआनीन, थायमिन एंव साइटोसीन होते है व आरएनए मे नाइट्रोजन क्षारक थायमिन की जगह यूरेसिल आ जाता हैं।

डीएनए:- द्विकुणडलीत संरचना जिसका कार्य  आनुवंशिक लक्षणो को एक पीढि से दूसरी पीढी मे ले जाना होता हैं जो कि मुख्यतः केन्द्रक मे पाया जाता है। जिसमे डीआक्सीराइबोज शक्ररा होती है।

आरएनए:-  एककुण्डलित सरंचना जिसका मुख्य कार्य प्रोटीन संश्लेषण होता हैं जो कि कोशिका द्रव्य मे पाया जाता हैं। इसमे राइबोज शकर्रा होती हैं।

विशेष = माना कि r.n.a. अनुवांशिक पदार्थ नहीं होता है परंतु विषाणु में r.n.a. अनुवांशिक पदार्थ का कार्य करता है

इसीलिए विषाणु के r.n.a. को विशाणविक RNA बोला जाता है

No comments:

Post a Comment