कोशिका विभाजन / कोशिकीय प्रजनन RAS/PCS Exam

➖🌟⭐ सामान्य ज्ञान पीसीएस ➖🌟⭐

🌷 कोशिका विभाजन / कोशिकीय प्रजनन 🌷




जीवो में दो प्रकार का कोशिका विभाजन पाया जाता है

समसूत्री तथा अर्धसूत्री विभाजन

समसूत्री विभाजन =  ऐसा विभाजन जिसमें गुणसूत्रों की संख्या व उस पर जीनो का विन्यास समान हो समसूत्री विभाजन कहलाता है

समसूत्री विभाजन से संतति कोशिकाओं में जीनो का नियमित वितरण होता है

अर्धसूत्री विभाजन = इसके द्वारा युग्मक बनते हैं तथा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाते हैं अतः सभी कोशिकाएं पुरानी कोशिकाओं के विभाजन से उत्पन्न होती हैं कायिक कोशिका समसूत्री विधि से तथा जनन कोशिका अर्धसूत्री विधि से उत्पन्न होती है

रुडोल्फ विरचौ ने सन 1855 यह मत प्रतिपादित किया कि नई कोशिकाएं पूर्ववर्ती कोशिकाओं से बनती है

कोशिका विभाजन का इतिहास👇

●नगेली 1846 प्रतिपादित किया की नई कोशिकाएं पूर्ववर्ती कोशिका से बनती है
●रुडोल्फ विरचौ 1859 उपरोक्त मत का समर्थन किया तथा ओमनिस सैलूला ए सैलूला का प्रतिपादन किया
●स्ट्रॉस बर्गर 1870 पादप कोशिकाओं में कोशिका विभाजन का वर्णन किया
●फ्लैमिंग 1882 प्राणी कोशिका में कोशिका विभाजन का वर्णन किया तथा माइटोसिस शब्द का प्रयोग किया
●होवार्ड तथा पैले 1953 कोशिका चक्र की विभिन्न अवस्थाओं की खोज की थी
●कोशिका विभाजन की प्रैक्टिकल उदाहरण शरीर का बढ़ना वृक्ष की नई डाली आना ट्यूमर की गांठ बन जाना त्वचा का निर्मोचन

कोशिका चक्र की परिभाषा 👇

जीवो के शरीर में विभाजित होते रहने वाली कायिक कोशिकाओं में वृद्धि और विभाजन का नियमित चक्र चलता है इस चक्र को कोशिका चक्र कहते हैं
अर्थात कोशिका के पूरे जीवन काल को कोशिका चक्र कहते हैं
कोशिका विभाजन से बनी संतति कोशिकाएं कोशिका चक्र शुरू करती है संतति कोशिका विभाजित होने वाली जनक कोशिका से छोटी होती है
नियमित रूप से विभाजित होने वाली कोशिकाओं की कोशिका चक्र की अवधि 10 से 30 घंटे के बीच होती है जैसे त्वचा तथा रुधिर की कोशिकाएं

कोशिका चक्र को दो अवस्थाओं में बांटा गया है👇

■1अंतरा अवस्था या इंटरफेस तथा
■2 विभाजन अवस्था

1 इंटरफेस = अंतरावस्था दो कोशिका विभाजन के बीच की अवस्था है जिसमें कोशिका विभाजन के लिए तैयारी करती है इसी अवस्था में गुणसूत्र लंबे तथा महीन होकर क्रोमेटिंन जाल बनाते हैं इस अवस्था में केंद्रक और कोशिका द्रव्य दोनों में उपापचय की क्रियाएं चरम सीमा पर होती है एवं कोशिका उन सभी आवश्यक पदार्थों का संश्लेषण एवं संग्रह करती है जो कोशिका विभाजन के समय आवश्यक होते हैं




इसमें तीन अवस्थाएं होती है

■G1 अवस्था या प्रारंभिक वृद्धि काल = यह डीएनए संश्लेषण के बीच की अवधि है इस अवस्था में कोशिका विभाजन चक्र के पूर्ण समय का 30 से 50% स्तनधारीओं में समय लगता है
इस अवस्था  में आर एन ए का संश्लेषण होता है
इसके अलावा एस अवस्था तथा G2 अवस्था होती है

💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫

No comments:

Post a Comment